संभल पुलिस ने दो दिन बाद मनाई होली, पुलिस लाइन में एसपी के,के बिश्नोई संग जमकर हुआ रंग और उत्साह

रिपोर्ट: रईस अल्वी
STAR NEWS 24

संभल। जनपद संभल में होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के बाद पुलिस प्रशासन ने दो दिन बाद अपनी होली बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई। जिले के विभिन्न थानों में पुलिसकर्मियों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। वहीं बहजोई स्थित पुलिस लाइन मंडी समिति में भी भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई ने स्वयं शामिल होकर पुलिसकर्मियों के साथ होली का आनंद लिया।


पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के कई थाना क्षेत्रों से पहुंचे पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह उत्सवमय दिखाई दिया। ढोल और डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर झूमते नजर आए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई भी पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ गुलाल खेला और कई लोकप्रिय होली गीतों पर डांस कर सभी का उत्साह बढ़ाया। एसपी के डांस और उत्साह को देखकर मौजूद पुलिसकर्मी भी काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कई ऐसे पल आए जब पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर होली के रंग में रंगते हुए जमकर आनंद लिया।
होली मिलन कार्यक्रम में कप्तान की गाड़ी को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। रंग-गुलाल और संगीत के बीच पुलिसकर्मियों ने त्योहार का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के बीच भाईचारे और आपसी सौहार्द का भी संदेश देखने को मिला।


गौरतलब है कि होली के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और लगातार गश्त की गई, जिसके चलते जनपद संभल में होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर तैनात रहे।
त्योहार के दौरान अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद पुलिस प्रशासन ने दो दिन बाद फुर्सत के कुछ पल निकालकर होली मनाई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस लेते हुए खुशी-खुशी त्योहार का आनंद लिया।
पुलिस लाइन में मनाए गए इस होली मिलन कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

रिपोर्ट: रईस अल्वी
STAR NEWS 24

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *