बीजेपी को हराने के लिए उससे अधिक मेहनत और मजबूत बूथ प्रबंधन जरूरी- विमलेश कुमारी”

संभल चंदौसी में जोन-सेक्टर प्रभारियों की बैठक; 32 सेक्टर और 7 जोन के जरिए चुनावी अभियान तेज करने की रणनीति, PDA को संगठन की मजबूती का आधार बताया
चंदौसी। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने चंदौसी विधानसभा-31 में अपनी चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक तेज कर दिया है। संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक मजबूत बनाने की रणनीति के तहत रविवार को देवरखेड़ा स्थित बालाजी धाम कैंप कार्यालय पर विधानसभा की उपविजेता एवं समाजवादी पार्टी की नेत्री विमलेश कुमारी की अध्यक्षता में जोन एवं सेक्टर प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद सभी जोन एवं सेक्टर प्रभारियों का स्वागत और परिचय कराया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान, 18वर्ष की आयु पूर्णकर चुके युवकों का वोट बनबना सुनिश्चित करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए विमलेश कुमारी ने कहा कि चंदौसी विधानसभा में कुल 417 बूथ हैं, जिन्हें 32 सेक्टर और 7 जोन में विभाजित कर मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा के सभी 417 बूथों पर बूथ अध्यक्ष एवं उनकी बूथ कमेटियों का गठन पूरा हो चुका है। प्रत्येक बूथ कमेटी में अध्यक्ष सहित कम से कम 11 सदस्य शामिल किए गए हैं। इन समितियों के गठन में समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) सामाजिक समीकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है, ताकि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने सेक्टर प्रभारी को, सेक्टर प्रभारी अपने जोन प्रभारी को तथा जोन प्रभारी प्रत्याशी एवं विधानसभा अध्यक्ष को नियमित रिपोर्ट देंगे। इस व्यवस्था से बूथ स्तर पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि की सतत निगरानी और समयबद्ध समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और इसी उद्देश्य से यह पूरी संरचना तैयार की गई है।
विमलेश कुमारी ने कहा कि आगामी चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। यदि समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में सरकार बनानी है और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है तो प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा से अधिक मेहनत, मजबूत बूथ प्रबंधन और जनता के बीच निरंतर संवाद ही समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा, “हमें संकल्प लेना होगा कि जब तक भाजपा को पराजित कर समाजवादी सरकार नहीं बना लेते, तब तक हमारा संघर्ष रुकेगा नहीं। हमें अपने बूथ को सबसे मजबूत बूथ बनाना है, जनता के बीच लगातार रहना है और समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है।”
बैठक में जोन एवं सेक्टर प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे बूथ समितियों के साथ नियमित बैठकें करें, प्रत्येक गांव में मतदाता संपर्क अभियान चलाएं, नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के कार्य को प्राथमिकता दें तथा बूथवार सामाजिक और चुनावी आंकड़ों का लगातार अध्ययन करते हुए संगठन को और मजबूत करें। साथ ही प्रत्येक बूथ कमेटी को सक्रिय रखते हुए जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता के बीच निरंतर उपस्थिति बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
बैठक के अंत में सभी जोन एवं सेक्टर प्रभारियों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में चंदौसी सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्यत मुजम्मिल खान, जितेंद्र कुमार, वीरपाल यादव, मनीष कुमार, अजय कश्यप, जफीर खान, राजीव गिरी, अरुण कुमार, प्रियांक दीक्षित, वैभव यादव, विनीत जाटव, असलम कुरैशी, सुमित कौशिक, महावीर यादव, साजिद सैफी, भूरे खान प्रधान, धर्मपाल सिंह, जगत पाल खड़ागवंशी , भूरे खान, हरिओम प्रजापति, राहुल कुमार, विनीत कुमार, मनीष कुमार, रतिभान ठाकुर, सुरजीत सिंह, श्रीमति रंजू राजपूत, मोती सैनी, दानिश, सत्यवीर यादव, राजन, मोंटी मौर्य, सचिन ठाकुर, स्नेहा सिंह, दयानंद जाटव, सतीश यादव, मुकेश कुमार जाटव, इंद्रजीत यादव, हाजी गुलाम मोहमद , अकरम कुरैशी, इशांत गौतम, प्रेम शंकर पाल, राधे श्याम आदि लोगो उपस्थित रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *