बिहार में JDU का बड़ा ऐलान… विधायकों की मांग, ‘निशांत कुमार को बनाए मुख्यमंत्री’

 बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। हाल ही में जेडीयू के नेताओं की बैठक पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पार्टी के विधायकों और मंत्रियों ने अपने विचार रखे। बैठक के बाद बेनीपुर से विधायक विनय चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जेडीयू का मुख्यमंत्री होना चाहिए और पार्टी चाहती है कि निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए।

विनय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर कई विधायकों में नाराजगी है। उनका कहना था, “नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए को प्रचंड जनादेश मिला है। हमें लगता है कि नीतीश को पांच साल बिहार में मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए। हमने अपनी भावनाओं से उन्हें अवगत कराया। बैठक में उन्होंने कहा चिंता मत कीजिए, मैं सब देखता रहूंगा। हमने बैठक में यह भी कहा कि निशांत को  राजनीति में लाना चाहिए, लेकिन इस पर नीतीश कुमार ने कोई टिप्पणी नहीं की। अंतिम निर्णय नीतीश कुमार का होगा।”

राजनीति

बैठक में मौजूद जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने भी मीडिया को बताया कि बैठक में सभी सांसद, विधायक और मंत्री नीतीश कुमार के फैसले के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों और मंत्रियों ने निशांत कुमार के राजनीति में आने का स्वागत किया है। इसके तहत निशांत कुमार अब बिहार का दौरा करेंगे और पार्टी संगठन के कामकाज को समझेंगे।

जेडीयू के भीतर इस बयान के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी के नेता साफ कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का कोटा सुरक्षित रहना चाहिए और युवा नेतृत्व को मौका दिया जाना चाहिए। वहीं, अंतिम फैसला पूरी तरह से नीतीश कुमार के हाथ में होगा।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *