पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

(रईस अल्वी संवाददाता संभल,)

सम्भल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सोमवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

भर्ती परीक्षा 08, 09 एवं 10 जून 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में अधिकारियों ने हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज, चन्द्रपाल आर्य आदर्श इंटर कॉलेज तथा इंटरमीडिएट कॉलेज, बहजोई का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं चेकिंग प्रक्रिया, यातायात नियंत्रण तथा पार्किंग व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन और पुलिस विभाग परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
वाइट अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी संभल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *