अवैध मस्जिदऔर तीन मकान प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने डीएम से की मुलाकात

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने नकासा थाना क्षेत्र कशेरुआ में मस्जिद तोड़े जाने के मामले को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि संबंधित मस्जिद करीब 100 वर्ष पुरानी है तथा वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज है। ऐसे में मस्जिद को अतिक्रमण बताकर ध्वस्त किए जाने के मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

फिरोज खान ने आरोप लगाया कि बिना सभी तथ्यों की जांच किए कार्रवाई की गई, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस मामले में जिन छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उनकी भूमिका की निष्पक्ष जांच कर मुकदमे वापस लिए जाएं। उनका कहना है कि निर्दोष लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना चाहिए।

उन्होंने पाकिस्तान अथवा अन्य बाहरी गतिविधियों से जोड़कर की जा रही चर्चाओं को भी भ्रामक बताते हुए कहा कि स्थानीय विवादों को अनावश्यक रूप से दूसरे मुद्दों से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की।

साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी।
वाइट पूर्व सपा जिलाध्यक्ष संभल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *