अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणियों के विरोध में सपा नेताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग


संभल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही कथित अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक संभल को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की पुत्री के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां और पोस्ट साझा की जा रही हैं। सपा नेताओं का आरोप है कि यह कृत्य उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की अभद्र और असामाजिक गतिविधियां सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं तथा इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इसको लेकर भारी रोष व्याप्त है।
सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आपत्तिजनक पोस्टों को सोशल मीडिया से तत्काल हटवाया जाए तथा उन्हें पोस्ट और शेयर करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *