कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

सम्भल। जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र स्थित सिसौना डांडा गंगा घाट पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहें और लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें।

एसपी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, ताकि गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में स्नान और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सकें। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए गए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर अंकित मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *