एक पेड़ माँ के नाम अभियान में गोल्ड स्टार लाइफ केयर फाउंडेशन NGO का सराहनीय योगदान, किया पौधारोपण

बहजोई (संभल)। भारत सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत गोल्ड स्टार लाइफ केयर फाउंडेशन (NGO), बहजोई जनपद संभल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि हर नागरिक एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संतुलित रहेगा, हरियाली बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलेगा।

इस अवसर पर एनजीओ के सदस्यों के साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लोगों से अपील की कि वे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर पौधारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करें, ताकि धरती हरी-भरी रहे और जीवन खुशहाल बन सके।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *