संभल: सपा की मासिक बैठक व होली मिलन समारोह संपन्न, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

रिपोर्ट: रईस अल्वी, वरिष्ठ पत्रकार | STAR NEWS 24

जनपद संभल में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन जिला कैंप कार्यालय भरतरा चुंगी परिसर, उमेश चंद्र दिवाकर, बहजोई-चंदौसी रोड पर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि SIR तथा नए वोट बनाने के अभियान में पार्टी के बीएलए और पदाधिकारियों ने जो सहयोग किया है, उसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर सभी कार्यकर्ता लगातार नए वोट बनवाने और जनता के बीच सक्रिय रहने का कार्य करें। बैठक के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं भी रखीं। जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि अधिकारियों से मिलकर इन समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।

होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और उपस्थित जनता को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है और हमारे देश में सदियों से हिंदू-मुस्लिम मिलकर एक-दूसरे के त्योहार मनाते आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी समाज को धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने और वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वोट देने की अपील की, ताकि अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश का विकास कर सकें।

जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दें और प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार का विरोध करें।

कार्यक्रम के संयोजक उमेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि वे अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं का स्नेह देखकर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वे अपने ही घर आ गए हों। उन्होंने होली मिलन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे चंदौसी विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंदौसी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सतीश पेमी प्रेमी ने कहा कि आज के आयोजन को देखकर यह स्पष्ट होता है कि समाजवादी पार्टी देश में भाईचारे का संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर पीडीए परिवार को मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का कार्य करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने किया।

इस अवसर पर उमेश यादव (जिला पंचायत सदस्य), सकुन प्रेमी, लड्डन मियां, बलवंत सिंह, शोभित कुमार, कमल शर्मा, सद्दाम कुरैशी, ओमप्रकाश प्रजापति, कामरेड रेवाराम, राजीव रस्तोगी, मनीष यादव, शिवम यादव, रवि दिवाकर, विजय यादव, अशोक गुप्ता, शाहनवाज अन्ना, सभासद मेहंदी हसन, अशोक राणा, एडवोकेट अमर सिंह यादव, एडवोकेट रत्नेश भारती, कपिल देव, मलखान सिंह, एडवोकेट सुनीता यादव, दुर्गेश दिवाकर, शारदा यादव, गोपीराम, अजय कुमार, बंटी राणा, दीपक राज दिवाकर, राम रईस यादव, रघुनाथ दिवाकर, अनुराग यादव, लव कुमार यादव, प्रतीक नानू, आसिफ, महावीर सिंह यादव, महेश कुमार मौर्य, अनिकेत कुमार, डॉ. हंसराज यादव, केके राजोरिया, उमर सभासद, सत्यभान सिंह यादव, अमरीश यादव, सत्येंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, अभय प्रताप, सचिन यादव, सुभाष पाल, सुनील खड़कवंशी, रामेश्वर दिवाकर, छोटे लाल यादव, जयपाल सिंह यादव, योगेश ठाकुर, मुनीम जी खड़कवंशी, भरतरा साजिद, गुड्डू एडवोकेट, पप्पू शर्मा, लायक सिंह, नेताजी मुकेश यादव, बब्बन मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *