संभल में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, ईंट भट्टे पर चौकीदारी करने वाली महिला से रेप

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल जनपद के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां ईंट भट्टे पर चौकीदारी कर रहे एक बुजुर्ग दंपत्ति की जिंदगी उस समय दहशत में बदल गई, जब 60 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के पति को शराब लेने के बहाने वहां से भेज दिया और मौका पाकर महिला के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता के पति के अनुसार, महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद महिला गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली, जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन पर कार्रवाई न करने का दबाव बना रहा है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

इस मामले में एएसपी संभल कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *