(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल पुलिस की नई पहल: अब हेड कांस्टेबल संभालेंगे चौकी की कमान
संभल पुलिस ने विभाग में एक नई और अलग पहल करते हुए पांच हेड कांस्टेबलों को चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस अधीक्षक ने यह फैसला प्रक्रिया के बाद लिया, जिसकी जिलेभर में चर्चा हो रही है।
जानकारी के अनुसार चयनित पुलिसकर्मियों का मूल्यांकन उनके कार्य व्यवहार, अनुशासन, अनुभव और नेतृत्व क्षमता के आधार पर किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले हेड कांस्टेबलों को पहली बार चौकी संचालन की जिम्मेदारी देकर विभाग ने “काबिलियत को सम्मान” देने का संदेश दिया है।
आमतौर पर चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को दी जाती है, लेकिन संभल पुलिस ने नई सोच के साथ यह जिम्मेदारी हेड कांस्टेबलों को सौंपकर एक अलग उदाहरण पेश किया है।
इन पुलिसकर्मियों को मिली जिम्मेदारी
- अरशद खान — चौकी इंचार्ज मंझोता, थाना असमोली
- तेज सिंह — चौकी इंचार्ज भवालीपुर, थाना ऐंचौड़ा कम्बोह
- सचिन — चौकी प्रभारी बहापुर पट्टी, थाना बहजोई
- सोबरन सिंह — चौकी इंचार्ज नवीन पुलिस लाइन, थाना बहजोई
- योगेश कुमार — चौकी इंचार्ज भकरौली, थाना धनारी
एसपी कृष्ण बिश्नोई का कहना है कि विभाग में अच्छा काम करने वाले कर्मियों को आगे बढ़ाना जरूरी है। इस पहल से अन्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।