रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीणा हटाए गए, योगी सरकार ने 5 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेंद्र मीणा को हटाकर क्षेत्रीय अभिसूचना (इंटेलिजेंस), आगरा में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। वहीं पुलिस मुख्यालय, सुरक्षा, लखनऊ में तैनात अनिल कुमार सिंह (आईपीएस-2015) को नया पुलिस अधीक्षक, रामपुर बनाया गया है।

इसके अलावा पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात गोपाल कृष्ण चौधरी (आईपीएस-2016) को सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ भेजा गया है। ललितपुर के एसपी मोहम्मद मुस्ताक (आईपीएस-2016) को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। वहीं 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा के सेनानायक संजीव कुमार बाजपेयी (आईपीएस-2018) को पुलिस अधीक्षक, ललितपुर बनाया गया है।

सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *