माह-ए-रमजान के तीसरे जुमा पर संभल की मस्जिदों में अदा हुई नमाज, मुल्क की तरक्की और भाईचारे की मांगी दुआ

रिपोर्ट: रईस अल्वी
STAR NEWS 24

संभल। पवित्र माह-ए-रमजान के तीसरे जुमा के मौके पर जनपद संभल की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुमा की नमाज अदा की। शहर की जामा मस्जिद, ईदगाह मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। नमाज से पहले इमामों ने रमजान की फजीलत और इस पाक महीने के महत्व पर रोशनी डाली।
इमामों ने अपने खुत्बे में बताया कि माह-ए-रमजान रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है। इस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं, पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं, तरावीह पढ़ते हैं और कुरान शरीफ की तिलावत करते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि रमजान के महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा दें।
नमाज के बाद सभी नमाजियों ने देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की। साथ ही समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। मस्जिदों के बाहर भी लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।
इस दौरान प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट रही और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। रमजान के इस मुबारक महीने में इबादत और नेक कार्यों का सिलसिला ल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *