जनगणना-2027: ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-गणना के लिए जागरूकता फैलाएंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, हर महिला को 30 लोगों का लक्ष्य

सम्भल (बहजोई), 13 नवंबर।

जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अभियान से जोड़कर ग्रामीणों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने समस्त खंड विकास अधिकारियों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अधिकारियों से कहा कि गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाए। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने क्षेत्र में लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया समझाएं और अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक स्वयं सहायता समूह की महिला कम से कम 30 व्यक्तियों की स्व-गणना कराना सुनिश्चित करे। इसके लिए महिलाओं को जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान नागरिक अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी राम आशीष, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा एनआरएलएम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *