एसपी ने बहजोई थाने का किया निरीक्षण, समाधान दिवस पर सुनीं फरियादें

सम्भल। पुलिस अधीक्षक जनपद सम्भल विकास चन्द्र त्रिपाठी ने शनिवार को थाना बहजोई का निरीक्षण कर थाना समाधान दिवस के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रचलित अभिलेखों का अवलोकन किया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से शिकायतों की स्थिति और उनके निस्तारण की जानकारी लेते हुए आगंतुकों एवं फरियादियों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।

एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों को अद्यावधिक रखने, लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने तथा अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

इसके बाद थाना समाधान दिवस के अवसर पर आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *