साढ़े 350 करोड़ की लागत से बना सैफई का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बदहाली का शिकार, 8-9 साल बाद भी नहीं हुआ एक मैच

सैफई में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आज बदहाली का शिकार होता नजर आ रहा है। करीब 8-9 साल पहले बनकर तैयार हुए इस स्टेडियम में आज तक जिला स्तर का भी कोई क्रिकेट मैच आयोजित नहीं हो सका है।

बताया जाता है कि इस स्टेडियम के निर्माण पर करीब साढ़े 350 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इतने बड़े बजट से तैयार किए गए इस खेल परिसर का उपयोग नहीं होने के कारण यहां लगी कुर्सियां, शीशे, सीढ़ियां और अन्य सुविधाएं धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही हैं।

स्टेडियम का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देना था, लेकिन इतने वर्षों बाद भी यहां मैचों का आयोजन न होना कई सवाल खड़े करता है।

पिछले वर्ष सैफई दौरे के दौरान स्टेडियम की यह तस्वीर कैमरे में कैद की गई थी। सवाल यह है कि आखिर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद तैयार किए गए इस स्टेडियम का उपयोग कब होगा और खिलाड़ियों को यहां खेलने का मौका कब मिलेगा?

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *