एसपी सम्भल ने कुढ़फतेहगढ़ थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

सम्भल, 30 अगस्त। पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी ने रविवार को थाना कुढ़फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा थाने में रखे जाने वाले विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाना समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही थाना आने वाले आगंतुकों और फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेखों को अद्यावधिक रखने, लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।

एसपी ने पुलिसकर्मियों से कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता से निर्वहन करते हुए आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आह्वान किया।

Author

  • हाजी रईस अल्वी
    वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24


    shahalvi786@gmail.com

    हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
    बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
    के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
    प्राप्त है।

    अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
    पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
    खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान

    प्रमुख हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
    प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
    JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA
    शामिल हैं।

    लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
    हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
    और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
    शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
    साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
    सक्रिय हैं।

    STAR NEWS 24
    विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *