संभल बहजोई को स्वतंत्र विधानसभा क्षेत्र बनाने सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

बहजोई (संभल)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश रघुवंशी ने बहजोई क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़ी प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संभल के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में बहजोई क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति और विकास की आवश्यकताओं को देखते हुए विशेष योजनाओं की मांग की गई है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से बहजोई को स्वतंत्र विधानसभा क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई गई है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र को बेहतर राजनीतिक प्रतिनिधित्व और विकास के अधिक अवसर मिल सकेंगे। इसके अलावा बहजोई में सदर तहसील की स्थापना, 100 बेड के आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण तथा राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज खोले जाने की मांग भी की गई है, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिल सके।

ज्ञापन में बहजोई नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक के निर्माण की मांग भी शामिल है। उनका कहना है कि इससे युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की प्रेरणा मिलेगी। मुकेश रघुवंशी ने मुख्यमंत्री से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इन जनहितकारी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। वाइट मुकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *