संभल में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल। जनपद संभल के चन्दौसी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 15 जून 2026 को थाना चन्दौसी में फूलवती पत्नी राजेश निवासी बदायूं चुंगी, चन्दौसी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तोताराम प्रजापति ने उनके पति राजेश की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक संभल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी चन्दौसी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान थाना चन्दौसी पुलिस ने आरोपी तोताराम पुत्र नत्थूलाल प्रजापति निवासी बदायूं चुंगी, चन्दौसी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व मृतक राजेश उसकी पत्नी को भगाकर ले गया था। इसी बात को लेकर वह लंबे समय से रंजिश रखे हुए था।

आरोपी ने बताया कि 15 जून की शाम उसने बहाने से राजेश को भारत पेट्रोल पंप के पास आईटीआई क्षेत्र में बुलाया और लोहे के पाइप से उसके सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *