सूर्या चौहान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, परिवार को 5 लाख की सहायता

गाजियाबाद। चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। पुलिस के अनुसार, इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। हालांकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का संदेश देते हुए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही जिला प्रशासन को परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं सूर्या चौहान की मां ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि 28 मई को खोड़ा क्षेत्र में विवाद के बाद 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश था और लोग लगातार न्याय की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *