बहजोई में 100 से अधिक घर अंधेरे में, भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल

बहजोई के लक्ष्मी टैक्सी सिनेमा हॉल क्षेत्र में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद भी दो मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने से करीब 100 से अधिक घर अंधेरे में डूबे हुए हैं। भीषण गर्मी के बीच बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का जीना दुश्वार हो गया है। रातभर बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मोहल्लेवासियों का आरोप है कि विद्युत विभाग ने जानबूझकर उनके इलाके की सप्लाई काटी हुई है, जबकि व्यापारिक प्रतिष्ठानों और ऊपर कोर्ट रोड स्थित स्पेलर तेल निकालने वाले स्पिनरों को लगातार भरपूर बिजली दी जा रही है। लोगों का कहना है कि आखिर दो मोहल्लों की ही सप्लाई क्यों बंद की गई, जबकि आसपास अन्य क्षेत्रों में बिजली सुचारू रूप से चल रही है।स्थानीय लोगों में विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। पीड़ितों का कहना है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मामले की शिकायत जिलाधिकारी समेत विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई है। वहीं कनेक्शन काटने का वीडियो भी लोगों के पास मौजूद बताया जा रहा है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *