संभल बहजोई में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से वार कर मां की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज।

Rais alvi sambhal star news24 =

संभल जनपद के बहजोई नगर क्षेत्र में मां-बेटे के रिश्ते को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहजोई के इस्लामनगर रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी में रहने वाली शमीमा बानो की उनके ही बेटे आदिफ पुत्र मुरादी अली ने कथित रूप से लोहे के हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी के पिता घर से बाहर गए हुए थे और घर में केवल मां-बेटा ही मौजूद थे।
सूत्रों के मुताबिक, घटना से पहले बेटे ने मां से खाना देने को कहा था। मां ने कुछ घरेलू कार्यों में व्यस्त होने के कारण थोड़ी देर रुकने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जाता है कि कहासुनी के दौरान मां ने बेटे को डांटते हुए वाइपर के डंडे से हल्का प्रहार कर दिया, जिससे बेटा गुस्से में आ गया। गुस्से के आवेश में उसने पास में रखा लोहे का हथौड़ा उठाकर मां के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से शमीम बानो की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी आदिफ को घर के अंदर से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे बहजोई नगर में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश तथा दुख का माहौल देखा गया।


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका उसकी सौतेली मां थी और वह लंबे समय से पारिवारिक विवाद और उपेक्षा से परेशान था। उसने दावा किया कि वह बीमार था और कई बार मां से खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता चला गया और अंततः यह खौफनाक घटना हो गई।
पुलिस ने आरोपी के पिता मुरादी अली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *