सरकारी जमीन बनी प्राइवेट प्लॉट—संभल में बड़ा ‘लैंड स्कैम’ उजागर!”“SC को डराया, जमीन हड़पी—संभल में खुला खेल!”

रईस अल्वी संवाददाता संभल __

“सरकारी जमीन बनी प्राइवेट प्लॉट—संभल में बड़ा ‘लैंड स्कैम’ उजागर!”“SC को डराया, जमीन हड़पी—संभल में खुला खेल!”

– पूरा मामला सदर तहसील इलाके के फिरोजपुर गांव मखदुमपुर से जुड़ा है जहां गाटा संख्या 35 जो सरकारी बंजर जमीन है, उसे अपनी जमीन में मिलाकर उस पर प्लॉटिंग कर दी गई और निर्माण तक शुरू हो गया। यानी सरकारी जमीन को कागजों के खेल में निजी बना दिया गया।


सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि अनुसूचित जाति के लोगों पर दबाव बनाकर उनसे बैनामे कराए गए। सवाल यह है कि आखिर किसके दम पर इतना बड़ा दबाव बनाया गया और प्रशासन तब तक चुप क्यों रहा जब तक मामला खुलकर सामने नहीं आया।
तहसीलदार के मुताबिक,जांच में फैज अहमद नाम सामने आया है जो SP विधायक इकबाल महमूद के बेटे हैं लेकिन अभी तक न तो पैमाइश पूरी हुई है और न ही किसी पर ठोस कार्रवाई। नहर की जमीन और मॉल के सामने की बंजर भूमि भी कब्जे में लेने की बात सामने आई है।
जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, लेकिन प्रशासन अभी नोटिस और जवाब का इंतजार कर रहा है।

– यूपी के संभल में जमीन का ऐसा खेल सामने आया है जो सीधे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है। हाल ही में जिलाधिकारी के सामने शिकायत रखी गई थी कि बंजर जमीन को हड़पकर उस पर मॉल और रेजिडेंशियल एक्सटेंशन खड़ा किया जा रहा है, लेकिन जांच महीनों तक फाइलों में दबाकर रखी गई।
अब जब जांच शुरू हुई तो शुरुआती पड़ताल में ही बड़ा खेल सामने आ गया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *