सम्भल में 33 उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती; कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रशासनिक फेरबदल

सम्भल। जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के साथ ही पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 33 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार सभी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण सूची में पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है, वहीं कई थानों में तैनात उपनिरीक्षकों को दूसरे थानों एवं पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा कुछ उपनिरीक्षकों को चुनाव सेल, सोशल मीडिया सेल और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत बहजोई, धनारी, कुढ़फतेहगढ़, चन्दौसी, रजपुरा, गुन्नौर, हयातनगर, नखासा, कैलादेवी और अन्य थानों में तैनाती में बदलाव किया गया है।

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य कार्यप्रणाली में सुधार लाने, पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय बनाने और जनपद में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *