संभल में रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

संभल। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जनपद संभल में मिठाइयों में मिलावटखोरी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। त्योहार के दौरान मिठाइयों की मांग और बिक्री बढ़ने के मद्देनजर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर मिठाई की दुकानों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मिठाइयों में मिलावट करने वाले दुकानदारों और हलवाइयों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाए। संदेह होने पर मिठाइयों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जाए और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस अवसर पर मिठाई का विशेष महत्व होता है। ऐसे में मिलावटी मिठाई लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचने की उम्मीद है। प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वाइट अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी संभल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *