संभल में केस से नाम हटाने के नाम पर 4.53 लाख की ठगी, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल जनपद के धनारी थाना क्षेत्र से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां केस से नाम निकलवाने और धाराएं हटवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 4 लाख 53 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक संभल को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामला गांव करैला की मढ़ैया मझरा सुल्तानगढ़ का है। पीड़ित जगपाल पुत्र प्रहलाद के अनुसार, उसके और उसके भाई के खिलाफ गांव के ही रामकिशन द्वारा धनारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी दौरान रामवीर पुत्र राजेंद्र निवासी कौरे थाना इस्तमानगर और उसके साले पप्पू पुत्र चंद्रपाल निवासी दूधमा थाना जरीफनगर ने उसे झांसे में लिया। आरोप है कि उन्होंने खुद को पुलिस से करीबी बताते हुए केस से नाम निकलवाने और धारा हटवाने का भरोसा दिलाया।
पीड़ित के मुताबिक, अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 के बीच आरोपियों ने उससे 3.50 लाख रुपये नकद और 1.03 लाख रुपये ऑनलाइन लेकर कुल 4.53 लाख रुपये वसूल लिए। बाद में जब काम नहीं हुआ और भाई जेल चला गया, तो पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। पीड़ित के पास ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे सबूत भी मौजूद हैं।
पीड़ित ने एसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *