वरिष्ठ पत्रकार रईस अल्वी ने दिया स्व-गणना जागरूकता का संदेश

संभल। जनगणना 2027 के अंतर्गत 7 मई से 21 मई तक चल रहे विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को जिला सूचना कार्यालय परिसर में स्व-गणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान रईस अल्वी वरिष्ठ पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर स्व-गणना से संबंधित फोटो साझा करते हुए आमजन से इस अभियान में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्व-गणना एक आधुनिक और सरल व्यवस्था है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, प्रभावी और सुविधाजनक बनेगी।

कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को डिजिटल माध्यम से स्व-गणना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अभियान को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लेकर सही आंकड़े उपलब्ध करा सकें।

इस अवसर पर सुनील कुमार रघव. रजनीश कुमार यादव. मनमोहन. कुलदीप कुमार गुप्ता. अजीम अब्बासी .अरुण कुमार गोस्वामी. जितेंद्र कुमार. अंकित कुमार, वीरपाल सिंह, शिवकुमार कुशवाह, त्रिभुवन शर्मा, योगेश गुप्ता, महेंद्र कुमार, अंशुल, अंकुर, प्रदीप गुप्ता, सचिन सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *