कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

सम्भल। आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर थाना रजपुरा क्षेत्र के सिसौना डाण्डा गंगा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सम्भल विकास चन्द्र त्रिपाठी ने मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने टी-प्वाइंट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सिसौना डाण्डा गंगा मेला स्थल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मेले से जुड़े विभिन्न मार्गों के साथ अनूपशहर गंगा पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पुलिस बल की तैनाती से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए तथा यातायात सुचारू रखने के लिए पहले से ही कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान सतर्कता बनाए रखें, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *