कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता से अभद्रता व धमकी का आरोप, एसपी से भी कार्रवाई की मांग

सम्भल। कलेक्ट्रेट परिसर में सीडीओ गेट के नजदीक अधिवक्ता के चैंबर के बाहर कथित रूप से जबरन मलबा डालने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता अलका गोस्वामी ने जिलाधिकारी के साथ ही पुलिस अधीक्षक संभल को भी प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, अधिवक्ता अपने चैंबर में बैठी थीं, तभी कुछ लोग हाथ में लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए सड़क से मलबा उठाकर चैंबर के सामने डालना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी गई। अधिवक्ता का आरोप है कि चैंबर हटाने का दबाव बनाया गया और धमकाया गया कि उनके चैंबर के आगे ही मलबा डाल दिया जाएगा।

आवेदन में यह भी बताया गया है कि संबंधित विवाद को लेकर एक डीसीओ/डीसीबीओ वाट्सऐप ग्रुप में कथित धमकी से संबंधित टिप्पणी की गई, जिसका स्क्रीनशॉट अधिवक्ता के पास सुरक्षित है।

अधिवक्ता ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संभल से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *