ईरान-इजरायल जंग का 30वां दिन: तेहरान में भीषण बमबारी, पावर लाइनों पर हमले से ब्लैकआउट, हूतियों का इजरायल पर मिसाइल अटैक


मध्य-पूर्व में जारी ईरान और इजरायल के बीच युद्ध अब और तेज हो गया है। संघर्ष का 30वां दिन शुरू होते ही कई इलाकों में भीषण हमलों की खबरें सामने आई हैं। अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में ईरान की पावर लाइनों और कुछ महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई।
इजरायली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान में सरकारी इमारतों और हथियार निर्माण से जुड़े ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले करने का दावा किया है। इजरायल का कहना है कि अब तक ईरान के 1000 से अधिक सैन्य और हथियार उत्पादन केंद्रों को निशाना बनाया जा चुका है, जिनमें यूरेनियम और भारी पानी से जुड़े अहम संयंत्र भी शामिल हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
वहीं ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं। दावा किया गया है कि ईरानी मिसाइल हमले में सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी एयरबेस को नुकसान पहुंचा है और कई एयरक्राफ्ट क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस हमले में अमेरिका का एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट भी डैमेज होने की बात कही जा रही है।
इसी बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर दूसरा मिसाइल हमला करने का दावा किया है। हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि यह हमला ईरान और हिज्बुल्लाह के साथ समन्वय में किया गया और दक्षिणी इजरायल के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। लगातार बढ़ते हमलों से पूरे मध्य-पूर्व में युद्ध के और फैलने की आशंका

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *