सम्भल: जिला विकास अधिकारी की बेटी बनीं खंड विकास अधिकारी, पीसीएस 2024 में चयन


सम्भल जनपद के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जिला विकास अधिकारी राम आशीष की सुपुत्री कु. स्वाति का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस)-2024 में खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर हुआ है। आयोग ने 29 मार्च 2026 को पीसीएस-2024 का अंतिम परिणाम घोषित किया, जिसमें कु. स्वाति ने सफलता हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया।


कु. स्वाति के चयन पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे परिवार और जनपद के लिए गर्व का क्षण बताया। इस उपलब्धि पर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और स्वाति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला विकास अधिकारी राम आशीष मूल रूप से जनपद मऊ के विकास खंड दोहरीघाट क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा के निवासी हैं। गांव की बेटी के खंड विकास अधिकारी बनने की खबर से वहां भी खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों ने स्वाति की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।
कु. स्वाति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध नेशनल पीजी कॉलेज, लखनऊ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है, जो मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल करने का संदेश देती है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *