रईस अल्वी वरिष्ठ संवाददाता संभल =
जनपद संभल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया एक महान समाज सुधारक, प्रख्यात वकील और जनप्रिय राजनेता थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में गरीबों, पिछड़े वर्गों और वंचित समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने बताया कि चौरसिया वर्ष 1974 से 1980 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद रहे और संसद में जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया।
जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधर ने कहा कि उनके प्रयासों से भारतीय संविधान में अनुच्छेद 39(ए) को प्रभावी रूप से लागू कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई, जिसके तहत गरीबों को मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार मिला। उन्होंने दलितों, महिलाओं, किसानों और पिछड़े वर्गों की आवाज को संसद में प्रमुखता से उठाया।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष उमेश यादव, शोभित कुमार (काका जी), सद्दाम कुरैशी, कमल शर्मा, शारदा यादव, अशोक राणा, एडवोकेट शिवम यादव, प्रतीक गोस्वामी, बब्बन मौर्य, पप्पू पंडित, मुकेश यादव, मनोज शर्मा, सद्दन शेख, ललतेश, रवि शंखधर, लायक सिंह, होराम सिंह, मोहर सिंह, नयनपाल, तसलीम, अंश बरनवाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।