संभल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, डीएम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों संग बैठक

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
सम्भल कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन को लेकर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के जनपदीय प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर 2026) के तहत अंतिम प्रकाशन पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की निशुल्क हार्ड व सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि ड्राफ्ट रोल की तुलना में अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है, साथ ही ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो में भी सुधार दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि अंतिम प्रकाशन के बाद भी सतत पुनरीक्षण जारी रहेगा और नागरिक ऑनलाइन माध्यम से फार्म 6, 7 और 8 के जरिए आवेदन कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने इस प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए बधाई दी।
बैठक में विभिन्न दलों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *