(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
जनपद संभल के थानाहयातनगर क्षेत्र में पुलिस ने जाली करेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 10 अप्रैल 2026 को एटीएस मुरादाबाद और हयातनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से 20,000 रुपये के नकली भारतीय नोट बरामद हुए। बरामद नोटों में 500 रुपये के 35 और 100 रुपये के 13 नोट शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शराफत हुसैन पुत्र शहादत हुसैन निवासी मोहल्ला पच्छिम सरायतरीन, थाना हयातनगर संभल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जाली नोटों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी sharfat अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस मामले में आरोपी के आतंकवाद से जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है। साथ ही नकली नोटों के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की चर्चा भी सामने आ रही है।
हालांकि पुलिस ने इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।