संभल में पुनर्जीवित हुई बर्दमार नदी, पहली बरसात में बहा पानी; अवैध कब्जे हटाकर प्रशासन ने तेज किया अभियान


संभल। उत्तर प्रदेश सरकार के नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत संभल प्रशासन को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले की बर्दमार नदी पहली ही बरसात में फिर से बहने लगी है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। प्रशासन द्वारा जिले की पांच नदियों को पुनर्जीवित करने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सोत नदी के बाद अब बर्दमार दूसरी नदी बन गई है, जिसमें वर्षों बाद पानी का प्रवाह दिखाई दिया है।
करीब 15 किलोमीटर लंबी बर्दमार नदी के पुनर्जीवन के लिए प्रशासन अब तक लगभग 8 किलोमीटर हिस्से की खुदाई करा चुका है, जबकि शेष भाग में कार्य लगातार जारी है। नदी के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा बन रहे अवैध कब्जों और रास्ते में बनी मजार को भी प्रशासन ने हटवाकर नदी का मार्ग साफ कराया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मानसून में पूरी नदी के कल-कल बहने की उम्मीद है।
इससे पहले संभल प्रशासन ने सोत नदी का सफलतापूर्वक पुनर्जीवन किया था, जिसकी सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भी की थी। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नदी पुनर्जीवन अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले की सभी चिन्हित नदियों को फिर से जीवंत बनाया जाए।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *