संभल में नए डीएम अंकित खंडेलवाल ने संभाला कार्यभार, भगवान कल्कि के दर्शन कर लिया चार्ज
(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल जनपद को नए जिलाधिकारी के रूप में अंकित खंडेलवाल मिल गए हैं। उन्होंने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। खास बात यह रही कि चार्ज लेने से पहले उन्होंने भगवान कल्कि के मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने ट्रेज़री पहुंचकर आधिकारिक रूप से पदभार संभाला।
नवागत डीएम अंकित खंडेलवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने साफ किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन उनकी कार्यशैली का हिस्सा होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि संभल जनपद की क्षेत्रीय चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। साथ ही जनपद में चल रहे विकास कार्यों को तेज गति देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
गौरतलब है कि पूर्व जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया का तबादला मुरादाबाद कर दिया गया है। उनके स्थान पर अंकित खंडेलवाल को संभल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह आगरा में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे।
वाइट अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी संभल