विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का दिया संदेश

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बहजोई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, नवीन अनाज मंडी बहजोई में नगर अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पीपल, जामुन, इमली और आंवला के पौधों का रोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” संकल्प को दोहराया गया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए सभी को इसमें सहभागिता करनी चाहिए।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी चंद्रसेन सिंह खड्गवंशी, पूर्व नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल वार्ष्णेय, पूर्व जिला मंत्री अनिल कुमार वार्ष्णेय, नगर महामंत्री सुमित कुमार वार्ष्णेय, नगर उपाध्यक्ष नीरज वार्ष्णेय, अमित मोदी, डॉ. रश्मि वार्ष्णेय, प्रेमशंकर कश्यप, खेलेंद्र वार्ष्णेय, जितेंद्र कुमार बरनवाल, नीरज श्रीवास्तव, भुवनेश वार्ष्णेय, शरद, मृदुल वार्ष्णेय, लक्की वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *