वर्षों बाद बहेगी वर्धमार नदी: डीएम-एसपी ने किया पुनर्जीवन अभियान का शुभारंभ, किसानों में जगी नई उम्मीद

जनपद सम्भल में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से वर्धमार नदी के पुनर्जीवन अभियान का शुभारंभ किया गया। विकासखण्ड गुन्नौर के ग्राम बाघऊ में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने फावड़ा चलाकर एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्य की शुरुआत कराई।

करीब 14.5 किलोमीटर लंबी वर्धमार नदी वर्षों से उपेक्षा का शिकार होकर लगभग अस्तित्वहीन हो चुकी थी। अब इसके पुनरुद्धार से क्षेत्र के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून से पहले नदी की सफाई और खुदाई का कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा, जिससे बरसात का पानी संरक्षित हो सके और भूजल स्तर में भी सुधार आए।

उन्होंने बताया कि नदी गुन्नौर और जुनावई क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ते हुए आगे महावा नदी में मिलती है। पुनर्जीवन कार्य के तहत अतिक्रमण हटाने, गहरी खुदाई, पौधारोपण और संरक्षण संबंधी कार्य किए जाएंगे। इससे न केवल किसानों की पैदावार बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र में जल संकट की समस्या भी काफी हद तक कम होगी।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। नदी पुनर्जीवन अभियान को लेकर ग्रामीणों और किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
वाइट अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी संभल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *