वरिष्ठ पत्रकार एवं मशहूर शायर मीर शाह हुसैन ‘आरिफ’ सुपुर्द-ए-खाक, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

नमाज-ए-जनाजा में उमड़ा जनसैलाब, पत्रकारिता और साहित्य जगत में शोक की लहर

सम्भल। वरिष्ठ पत्रकार, मशहूर शायर एवं समाजसेवी मीर शाह हुसैन ‘आरिफ’ का दिल्ली के अर्बन हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

मीर शाह हुसैन ‘आरिफ’ अपनी बेबाक पत्रकारिता, शानदार शायरी, खुशमिजाज स्वभाव और बेहतरीन अखलाक के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता करियर में समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और साहित्य के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई। वह कई वर्षों तक अब्बासी वेलफेयर हेल्थ एंड एजुकेशनल सोसाइटी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

शनिवार सुबह 10 बजे ख्वास खां स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। नमाज-ए-जनाजा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम दीदार के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

दिवंगत मीर शाह हुसैन ‘आरिफ’ अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर तमाम पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। अब्बासी वेलफेयर सोसाइटी ने भी उनके इंतकाल पर गहरा शोक जताते हुए इसे समाज और साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *