राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट-गाइड बच्चों से मिले डीएम, बोले— अनुशासन ही जीवन की अमूल्य निधि

( रईस अल्वी संवाददाता संभल)

सम्भल जनपद के स्काउट एण्ड गाइड के राज्य पुरस्कार प्राप्त बच्चों ने बहजोई स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने स्काउट एण्ड गाइड से जुड़े पदाधिकारियों एवं बच्चों का परिचय प्राप्त कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही स्काउट एण्ड गाइड भवन निर्माण को लेकर चर्चा की गई तथा जिला कार्यकारिणी की बैठक के स्थान और समय का निर्धारण भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्काउट एण्ड गाइड समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा बच्चों में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।

उन्होंने राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि “स्काउट एण्ड गाइड के लिए अनुशासन ही जीवन की अमूल्य निधि है।” इस अवसर पर राज्य पुरस्कार के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई सहित कई अधिकारी एवं स्काउट-गाइड पदाधिकारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *