बहजोई में सड़क हादसा: नोएडा से घर लौट रहे युवक की मौत, अज्ञात वाहन से टक्कर

(रईस अल्वी संवाददाता संभल )
बहजोई/पंवासा। बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव वहीपुर निवासी 24 वर्षीय युवक विमल पुत्र हरिराम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे 108 एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी बहजोई लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, विमल नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह बिना परिवार को बताए मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था और उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।
रास्ते में पंवासा के पास किसी अज्ञात वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *