सिसौना डांडा गंगा मेले का प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया शुभारंभ, गंगा आरती में उमड़ी श्रद्धा, पहली बार हुआ लेजर शो

सम्भल। जनपद सम्भल के तहसील गुन्नौर क्षेत्र के विकासखंड रजपुरा स्थित ग्राम सिसौना डांडा में सोमवार को तीन दिवसीय गंगा मेले का भव्य शुभारंभ प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री एवं सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों और विकासपरक मॉडलों का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।

मंत्री ने स्काउट एवं गाइड शिविर का उद्घाटन कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने भूमि संरक्षण, आईसीडीएस, कृषि, बेसिक शिक्षा, सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज और लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार हाइड्रोलिक पार्किंग सिस्टम और स्मार्ट डस्टबिन मॉडल की भी सराहना की। कृषि विभाग की यंत्रीकरण योजना के तहत एक लाभार्थी को ट्रैक्टर की चाबी सौंपकर लाभान्वित किया।

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने मां गंगा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। गंगा तट पर पहुंचकर दुग्धाभिषेक किया और भव्य गंगा आरती में शामिल होकर श्रद्धा व्यक्त की। मेले में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया। वहीं पहली बार आयोजित लेजर शो मेले का विशेष आकर्षण बना रहा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एएसपी मनोज कुमार रावत सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *