बहजोई के टंकी मोहल्ला अल्वी नगर में अतिक्रमण से लोग परेशान, गली में अवैध वाहन और स्लैब से आवागमन बाधित

रईस अल्वी संवाददाता संभल

संभल जनपद के बहजोई क्षेत्र स्थित टंकी मोहल्ला अल्वी नगर में गली के अंदर अतिक्रमण और अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर मोहल्ला निवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ मकान स्वामी अपने घरों के सामने टेंपो, मोटरसाइकिल को मॉडिफाई करके ई रिक्शा का रूप दे दिया है और मोटरसाइकिल जैसे वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे गली में आने-जाने में दिक्कत होती है। इसके अलावा कई लोगों ने अपने मकानों के सामने नाली के ऊपर स्लैब (स्लिप) डाल रखे हैं, जिससे गली की दोनों तरफ से आवाजाही और भी कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में कई बार लोगों को अपने घरों से वाहन बाहर निकालने में भी परेशानी होती है।
निवासियों के अनुसार गली में इस तरह के अतिक्रमण और अवरोध के कारण नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी अंदर नहीं आ पाती, जिससे नियमित सफाई नहीं हो पा रही और गली में गंदगी फैल रही है।
मोहल्ला निवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गली में किए गए अतिक्रमण को हटवाया जाए, अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाए और नालियों की सफाई कराकर क्षेत्र में स्वच्छता और आवागमन की व्यवस्था सुचारु कराई जाए।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *