बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन-रॉकेट हमला, ग्रीन जोन में हाई अलर्ट

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन-रॉकेट हमला, ग्रीन जोन में हाई अलर्ट

इराक की राजधानी बगदाद में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर ड्रोन और रॉकेट से हमला किए जाने की खबर सामने आई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार शहर के बाहरी इलाकों से कम से कम पांच ड्रोन और कई रॉकेट दागे गए, जिससे ग्रीन जोन क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के मुताबिक दूतावास परिसर की ओर बढ़ रहे ड्रोन को अमेरिकी सुरक्षा तंत्र द्वारा सक्रिय किए गए C-RAM एयर डिफेंस सिस्टम ने निशाना बनाकर दो ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। हालांकि एक ड्रोन दूतावास परिसर के अंदर गिरने की सूचना है, जिससे वहां आग लगने और धुएं का गुबार उठने की बात कही जा रही है। इसी दौरान तेज धमाके की आवाज भी सुनी गई, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बीच यह हमला अमेरिकी हितों को निशाना बनाने की घटनाओं की एक नई कड़ी हो सकता है। हालांकि अब तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शुरुआती आकलन में ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों की भूमिका की आशंका जताई जा रही है।

हमले के बाद इराकी सुरक्षा बलों ने राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। ग्रीन जोन को सील कर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। इस घटना ने मध्य-पूर्व में पहले से जारी तनाव को और गहरा कर दिया है तथा क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *