चंदौसी में लाखों की चोरी से सनसनी, दो मंजिला मकान में घुसे चोर

(रईस अल्वी संवाददाता संभल )

चंदौसी में लाखों की चोरी से सनसनी, दो मंजिला मकान में घुसे चोर

जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो मंजिला मकान से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामला चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की अक्रूर पुरम कॉलोनी का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मकान मालिक परिवार सहित बाहर घूमने गया हुआ था, जबकि घर के नीचे वाले हिस्से में एक बुजुर्ग सो रहे थे। देर रात चोर सीढ़ी लगाकर मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे और वहां रखे लाखों रुपये कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर में रखे 10 तोले से अधिक सोने के जेवरात, करीब आधा किलो चांदी तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

हैरानी की बात यह रही कि नीचे कमरे में सो रहे बुजुर्ग को पूरी घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब नौकरानी दूसरी मंजिल पर साफ-सफाई करने पहुंची तो कमरे का सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चंदौसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *