सम्भल। पुलिस लाइन बहजोई स्थित सभागार में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) सम्भल श्री कुलदीप सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी ने श्री कुलदीप सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने श्री कुलदीप सिंह के कार्यकाल के दौरान जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस विभागीय दायित्वों के निर्वहन में दिए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री कुलदीप सिंह ने अपने कार्यकाल में सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पुलिस अधीक्षक ने उनके आगामी कार्यकाल और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।
विदाई समारोह के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्री कुलदीप सिंह के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए और उनके आगामी सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समारोह के दौरान माहौल सौहार्दपूर्ण और भावुक रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए नए कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं के साथ हुआ।