हमीरपुर में मधुमक्खियों का हमला, पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर के मुस्करा कस्बे में मधुमक्खियों के अचानक हमले से हड़कंप मच गया। मधुमक्खियों के आतंक से लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान लगभग आधा दर्जन लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया, जिससे वे घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि घायलों में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है। मधुमक्खियों के काटने से कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग काफी देर तक सहमे रहे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *