हज 2027 के आवेदन 20 जुलाई तक करें, दस्तावेज पूरे रखें: तक़ी अशरफ़ एडवोकेट

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

सम्भल। ज़िला हज ट्रेनर तक़ी अशरफ़ एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर के अनुसार वर्ष 2027 में पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले इच्छुक लोग अपने आवेदन पत्र 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन भरवा लें। उन्होंने बताया कि हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास पहले से पासपोर्ट बने हुए हैं, उनकी वैधता 31 दिसम्बर 2027 तक होना अनिवार्य है। जिन लोगों के पास पासपोर्ट नहीं है, वे तत्काल प्रक्रिया के तहत पासपोर्ट बनवाएं ताकि इस वर्ष उनका आवेदन किया जा सके। 65 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के साथ 60 वर्ष से कम आयु का एक व्यक्ति साथ होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि हज कमेटी द्वारा सीमित संख्या में 20 दिन का विशेष हज विकल्प भी रखा गया है, जबकि सामान्य हज यात्रा लगभग 38 से 45 दिनों की होती है। उन्होंने आवेदकों से अपील की कि आवेदन करते समय दस्तावेजों की सही जांच कर लें, क्योंकि छोटी गलती भी बाद में परेशानी का कारण बन सकती है।

हज आवेदन के लिए पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, ब्लड ग्रुप, नॉमिनी आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जरूरी हैं।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *