संभल में दर्दनाक हादसा: मिल में काम के दौरान दो मजदूरों की मौत, कारणों की जांच में जुटा प्रशासन

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल: जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित एक मिल में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां काम के दौरान दो मजदूरों की मौत से इलाके में शोक की लहर फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार मिल परिसर में कार्य के दौरान एक मजदूर अंदर बने हिस्से में बेल्ट की सफाई के लिए गया था। कुछ समय बाद दूसरा मजदूर भी वहां पहुंचा। इसके बाद दोनों मजदूर अचेत अवस्था में मिले। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों की मौत हो गई।

मिल संचालक का कहना है कि उनकी फैक्ट्री सुखाने वाली मिल है, जहां अत्यधिक गर्मी के कारण दोनों मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। उनका दावा है कि करीब एक घंटे बाद दोनों को देखा गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों के साथ उनकी पूरी संवेदना है और हरसंभव आर्थिक एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *