सम्भल: मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने 4 घंटे में गुमशुदा बालक को किया बरामद, परिजनों को सौंपा

सम्भल: मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने 4 घंटे में गुमशुदा बालक को किया बरामद, परिजनों को सौंपा
रईस अल्वी संवाददाता संभल —
सम्भल। उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के द्वितीय चरण के अंतर्गत सम्भल पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन में थाना रायसत्ती पुलिस ने गुमशुदा बालक को महज चार घंटे में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार 23 मार्च 2026 को मोहल्ला बेगम सराय निवासी अनवर हुसैन और उनकी पत्नी फरजाना ने थाना रायसत्ती स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर सूचना दी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र अरशद किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया है।
सूचना मिलते ही मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ सक्रिय हो गए। उन्होंने बालक के हुलिए और संभावित स्थानों की जानकारी जुटाकर तुरंत तलाश अभियान शुरू किया।
लगातार करीब चार घंटे की तलाश के बाद पुलिस टीम ने गुमशुदा बालक अरशद को सम्भल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर बालक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
अपने बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और सम्भल पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *